हमारे समाज में एक ऐसा वर्ग
है जिसके बारे
में हम सोचते तो हैं और शायद उस वर्ग से सहानुभूति भी रखते है, पर उनके
लिए कोई कुछ करता
नहीं। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की “गरीबों का इतिहास कोई नहीं लिखता”।यह कथन आपको सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर
क्या है गरीबों का इतिहास? इतिहास के
नाम पर अगर कुछ है तो सिर्फ आंकड़े और कुछ नहीं।
आधुनिक भारत में भी इतिहास नेताओं के वर्णन तक ही सिमट कर रह गया है। हां लेकिन आधुनिक समय में एक नए प्रकार का इतिहासलेखन जरूर आया है जिसे सबअल्टर्न इतिहास लेखन कहते हैं, लेकिन अभी यह अपने शुरुआती दौर में है और इसको पूरी तरह विकसित होने में वक्त लगेगा। जब यह पूरी तरह से विकसित हो जाएगा तब शायद हम जान पाएं की गरीबों का इतिहास क्या था। अब सवाल यह है कि गरीबों का इतिहास नहीं लिखे जाने में समस्या क्या है? समस्या यह है कि इसकी कमी होने के कारण न तो हम गरीब की व्यथा समझ सकते हैं और न ही गरीबों के आशाओं को। क्योंकि हर चीज का एक ऐतिहासिक परिपेक्ष्य होने से उसकी व्याख्या और आगे के कदम उठाना आसान हो जाता है।
ऐतिहासिक परिपेक्ष्य की कमी के कारण हमें गरीबी का मापदंड तो मिलता है लेकिन उसकी समुचित व्याख्या नहीं। दुनिया भर में गरीब होने का मतलब उनके अलग मापदंडो के हिसाब से है।उन मापदंड़ों को लेकर भी कोई एक मत नहीं है कि गरीबी को मापा कैसे जाए। सवाल उठता है कि आखिर गरीबो की संख्याओ को माप कर होगा क्या? जब तक हमें गरीबा का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य नहीं मिलेगा।
बाइबिल में लिखा है कि “गरीब हमेशा हमारे साथ ही रहेंगे”,आखिर गरीब हमारे साथ कब तक रहेगे ? इस सवाल का जवाब हमारे पास आज ना हो, पर गरीबी कैसे खत्म किया जाए शायद इसका जवाब हम सभी के पास है मगर जरुरत है इसके ऐतिहासिक परिपेक्ष्य पर जरा सोचने की। जरा सोचिए

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें