मंगलवार, 9 सितंबर 2014

भारत में कुपोषण-आखिर कब तक ?

“क्या अन्न का एक दाना फेंकते वक्त हमने कभी यह सोचा है, कि आज भी हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें ये एक दाना भी नसीब नहीं होता है।"
रोटी, कपड़ा और मकान यह हमारे देश के निर्माण का नींव थी। आजादी के 68 वर्ष के बाद भी हमारा देश एक कुपोषण रहित राष्ट्र नहीं बन पाया है। आज भले ही भारत ने कई मायनों मे एक नया मुकाम हासिल कर लिया हो, चाहे वह टेक्नॉलोजी के क्षेत्र में हो या फिर व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में। पर आज भी हमारा देश गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है, जिनमे से एक बड़ी समस्या कुपोषण भी है।

गरीबों के “रहनुमा”


आए दिन गरीब किसी न किसी रूप से प्रताड़ित होते हैं, चाहे वो नेताओं के हाथों हो या फिर उद्योगपतियों के, यह शब्द मेरे नहीं हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हैं, जिन्हे मोदी ने, 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उड़िसा के बालासोर में चुनावी रैली के दौरान कहा था। हमारे समाज में गरीबों की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यह एक सर्वविदित रहस्य है। आज हमारे देश में गरीबी हटाओ योजनओं से ज्यादा गरीबों के प्रति हो रहे अमानवीय कृत्य के खातमे की जरुरत है। सवाल उठता है कि गरीबों की दयनीय स्थिति पर नेताओ की नजर चुनाव के वक्त ही क्यों पड़ती है?

गुरुवार, 28 अगस्त 2014

कौन लिखे गरीबों का इतिहास

   हमारे समाज में एक ऐसा वर्ग है जिसके बारे में हम सोचते तो हैं और शायद उस वर्ग से सहानुभूति भी रखते है, पर उनके लिए कोई कुछ करता नहीं। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की “गरीबों का इतिहास कोई नहीं लिखता”।यह कथन आपको सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर क्या है गरीबों का इतिहास? इतिहास के नाम पर अगर कुछ है तो सिर्फ आंकड़े और कुछ नहीं।